देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अगस्त का महीना बेहद खास होने जा रहा है. दरअसल, इस महीने युवाओं को 1744 पदों पर भर्ती होने का मौका मिलेगा. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अगस्त महीने में दो परीक्षाओं के कार्यक्रम तय किये हैं. जिसमें सहायक अध्यापक और स्केलर पद के लिए होने वाली परीक्षा शामिल है.
भर्ती की तैयारियां जोरों पर: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अगस्त का महीना बेहद अहम रहेगा. इस महीने एक तरफ युवाओं के सामने शिक्षक बनने का बड़ा मौका होगा, वहीं स्केलर पद के लिए निकाली गई विज्ञप्ति के माध्यम से रोजगार को अवसर मिलेगा. दरअसल, इस महीने सहायक अध्यापक (एलटी) और स्केलर पद के लिए परीक्षाएं होने जा रही हैं. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम तय किया जा चुका है और तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
युवाओं ने किया आवेदन: इस महीने सहायक अध्यापक (एलटी) की बड़ी परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करवाने जा रहा है. इस परीक्षा के लिए इसी साल मार्च महीने में विज्ञप्ति जारी की गई थी. जिसके तहत 22 मार्च से 12 अप्रैल 2024 तक अभ्यर्थियों द्वारा इसके लिए आवेदन किए गए थे. सहायक अध्यापक पद पर शिक्षा विभाग में काम करने के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है. आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पद के लिए 52000 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए हैं. सहायक अध्यापक के कुल 1544 पदों के लिए भर्ती होनी है, जिसके लिए 18 अगस्त को परीक्षा का दिन तय किया गया है. यह परीक्षा राज्य के सभी 13 जिलों में आहूत करवाई जाएगी. इसके लिए राज्य भर में कुल 153 सेंटर बनाए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 

