हल्द्वानी। जयपुर बीसा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन में जलभराव और जर्जर स्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण तक विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी के चेयरमैन अधिवक्ता दया सागर बिष्ट ने पहल की है।
अधिवक्ता दया सागर बिष्ट ने जयपुर बीसा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए शैमफोर्ड स्कूल में दो कक्ष निःशुल्क उपलब्ध कराए हैं। इन कक्षों में बच्चों की पढ़ाई जरूरी सुविधाओं के साथ जारी रहेगी। यह व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय के नए भवन के तैयार होने तक रहेगी।
बच्चों को नियमित कक्षाओं के साथ शैमफोर्ड स्कूल की शैक्षणिक सुविधाओं से भी परिचित कराया जा रहा है। इसी दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल की लाइब्रेरी, गणित प्रयोगशाला और कंप्यूटर प्रयोगशाला का भ्रमण किया। आधुनिक सुविधाओं को देखकर बच्चों में उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर अधिवक्ता दया सागर बिष्ट ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बाधित नहीं होने देना जरूरी है और जरूरत के समय सक्षम लोगों को समाज के साथ खड़ा होना चाहिए।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य जयपुर बीसा प्राथमिक विद्यालय के भवन के पुनर्निर्माण तक बच्चों की पढ़ाई को सुचारु बनाए रखना है।
इस पहल में निदेशक राजेश बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, निदेशक शैक्षणिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडेय समेत विद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
