GT vs KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 के 13वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच टक्कर हुई. कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिंकू सिंह के दम पर मैच की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर ली. कोलकाता ने 7 विकेट खोकर 207 रन बनाए.कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह. आखिरी ओवर तक मैच गुजरात टाइटंस के कब्जे में था लेकिन रिंकू सिंह के ताबड़तोड़ छक्कों ने टीम को जीत दिला दी. रिंकू ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाए. उन्होंने 21 गेंदों में 48 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. राशिद आईपीएल 2023 में हैट्रिक (hat-trick) लेने वाले पहले और लीग के इतिहास के 22वें गेंदबाज बन गए हैं. राशिद ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में अपनी हैट्रिक ली. राशिद खान की आईपीएल के इतिहास में यह पहली हैट्रिक है. आईपीएल 2023 के 13वें मैच में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे राशिद खान ने 17वें ओवर की पहली लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की. उन्होंने अपने इस ओवर में आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और पिछले मैच के हीरो शार्दुल ठाकुर को अपना शिकार बनाया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 

