देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने एक बार फिर अपनी खास पहचान बनाई। “रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन” थीम पर आधारित इस झांकी को निर्णायकों ने प्रथम स्थान से नवाजा। यह सूचना विभाग की झांकी की लगातार तीसरी जीत रही।
झांकी के माध्यम से उत्तराखंड के गठन के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें राज्य की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप में दर्शाया गया।
झांकी के पहले भाग में गंगा मंदिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया…जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल है। इसके बाद अग्रिम केबिन में उत्तराखंड के 25 गौरवशाली वर्षों को दर्शाया गया…जिसमें राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को उभारा गया।
झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखंड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसमें राज्य की औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों पर आधारित प्राचीन चिकित्सा पद्धति को प्रमुखता से दिखाया गया। ट्रेलर के दूसरे हिस्से में उत्तराखंड की होम स्टे योजना को दर्शाया गया…जो ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने का प्रतीक है।
इसके पश्चात झांकी में खरसाली स्थित यमुना मंदिर को प्रदर्शित किया गया, जो मां यमुना का शीतकालीन धाम है। झांकी के अंतिम हिस्से में उठते हुए स्तंभों के माध्यम से राज्य की वर्ष-दर-वर्ष हो रही प्रगति को दर्शाया गया…जो उत्तराखंड के सतत विकास का प्रतीक बना।
झांकी के पार्श्व भाग में उत्तराखंड में लागू किए गए नए कानूनों को प्रदर्शित किया गया…जो राज्य की सुदृढ़ कानून व्यवस्था और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वहीं, पृष्ठभूमि में की गई ऐपण कला की सजावट ने झांकी को पारंपरिक लोक कला और आधुनिक सोच का सुंदर संगम बना दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



वीर सैनिकों के लिए खुशखबरी! कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफा
हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ पैचवर्क, गड्ढे भरने का कार्य तेज
उत्तराखंड : यहाँ घर से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) एक भर्ती परीक्षा की आई update
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती के आवेदन को तीन दिन शेष
उत्तराखंड : शादी से इनकार पर युवती ने युवक को कोतवाली गेट पर चप्पलों से पीटा
हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच
हल्द्वानी: गोलापार-तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की जांच शुरू, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खंगाले कारण
पर्यटकों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन 
