उत्तराखंड: यहाँ स्कूली बच्चों से भरी बस पर गिरा मलबा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विकासनगर से 27 स्कूली बच्चों को लाखामंडल दर्शन के लिए ले जा रही एक बस पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गिरा। हादसे के दौरान एक बड़ा बोल्डर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया…जिससे बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना डामटा के समीप उस समय हुई जब हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के चलते पहाड़ी से चट्टानी मलबा खिसककर बस संख्या UK07 PA 0039 के ऊपर आ गिरा। मलबे की मात्रा इतनी अधिक थी कि बस का अगला शीशा टूट गया।

गनीमत यह रही कि बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत नियंत्रित कर सड़क किनारे रोक लिया। यदि चालक समय रहते बस नहीं संभालता तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण के दौरान इस क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है और वाहनों पर मलबा गिरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार

वहीं पुरोला थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस के माध्यम से लाखामंडल दर्शन के लिए रवाना कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें