विकासनगर : कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पैरोल पर रिहा होकर कई वर्षों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने आखिरकार धर-दबोचा है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त वर्ष 2020 में चोरी के एक मामले में जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध था। कोविड काल के दौरान उसे 90 दिन की अंतरिम पैरोल दी गई थी।
पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद अभियुक्त ने न तो न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया और न ही जेल में वापसी की। इसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था…जिस पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी किए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा फरार वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अब अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरुण चौधरी, पुत्र डालचंद, निवासी ग्राम ढाकिन, थाना पलिया कला, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सेलाकुई उपनिरीक्षक पीडी भट्ट, अपर उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज शुक्ला और कांस्टेबल जितेंद्र (एसओजी देहात) शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि विशेष अभियान के तहत ऐसे फरार अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
