weather

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद बीते तीन दिनों से मौसम शांत बना हुआ है, लेकिन यह खामोशी अब टूटने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मंगलवार और बुधवार को कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने, ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी, कृषि और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें, क्योंकि खुले इलाकों में लोगों और मवेशियों को चोट लगने का खतरा रहता है। साथ ही बिजली गिरने को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

27 जनवरी को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

28 जनवरी को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी

27 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 28 जनवरी को उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

31 जनवरी तक दिखेगा मौसम का असर

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

दो दिन तक खराब मौसम रहने के बाद 29 जनवरी को स्थिति में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है…जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। महीने के आखिरी दिन 31 जनवरी को एक बार फिर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है…जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें