दो दिनों के अंतराल में 2 दोस्तों की मौत,दोनों के ही शव पेड़ से लटके मिले।
मंगलौर (रुड़की)- रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव के बाद अब लहबोली गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है, मृतक युवक मन्नाखेड़ी गांव का निवासी है, दो दिन पहले भी इसी प्रकार से पेड़ से लटके मिले मन्नाखेड़ी गांव निवासी आकाश का शव गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला था,मृतक युवक आकाश का दोस्त बताया गया है, फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी में एक बार फिर से कोहराम मच गया,दरअसल इसी गांव में बीती 18 सितंबर गुरुवार की सुबह (30 वर्षीय) आकाश पुत्र मनु राम निवासी मन्नाखेड़ी का शव गांव के पास स्थित खेत में खड़े एक पेड़ से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने आकाश की हत्या करने का आरोप लगाया था, वहीं आज 20 सितंबर शनिवार के दिन एक बार फिर इसी गांव के रहने वाले शुभम नामक युवक का शव लहबोली गांव के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है, बताया गया है कि मृतक शुभम भी शुक्रवार की शाम घर से निकला था और आज किसी व्यक्ति ने उसका शव लहबोली गांव में पेड़ लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो उसकी शिनाख्त शुभम के रूप में हुई, उधर,जानकारी मिलते ही शुभम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है, बताया गया है कि दो दिन पूर्व मरने वाले आकाश और शुभम आपस में गहरे दोस्त थे, फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है, हालांकि हत्या है या फिर आत्महत्या यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन फिलहाल गांव से लेकर आसपास के इलाकों में इन दोनों घटनाओं ने लोगों को दहला कर रख दिया है, हालांकि पुलिस इन दोनों घटनाओं की हर पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है. मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
