देहरादून: जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनता की समस्याएँ मौके पर ही हल करने की पहल में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 29 सितंबर 2025 प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विकासखंड कालसी के ग्राम उटैल बैसोगिलानी स्थान के पास मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निस्तारण करेंगे और इस मौके पर विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह शिविर “सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को पहुँचाने और जन समस्याओं का त्वरित समाधान” करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे पूर्ण तैयारी के साथ आएँ और जनता को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाएँ।
शिविर में ये सेवाएँ दी जाएँगी…
समाज कल्याण / महिला कल्याण / प्रोबेशन: वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता पेंशन; छात्रवृत्ति; राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना; शादी अनुदान
डीडीआरसी: दिव्यांगों के UDID कार्ड, कुपोषित बच्चों का पहचान-सर्वे व उपचार, कृत्रिम अंग वितरण
स्वास्थ्य विभाग: सामान्य स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रक्रिया, कुपोषण सर्वे, नशा मुक्ति काउंसलिंग, गर्भवती महिलाओं की जांच व औषधि वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण
आईसीडीएस: कुपोषित शिशु, किशोरियों, महिलाओं का चिन्हीकरण व पोषण आहार
ग्राम्य विकास: मनरेगा कार्य मांग व जॉबकार्ड, पीएमएवाई आवास आवेदन, एनआरएलएम / रीप सदस्यता
पंचायत राज: परिवार रजिस्टर नकल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, युवाओं की काउंसलिंग
खाद्य विभाग: राशन कार्ड सत्यापन, संशोधन, वितरण
कृषि / उद्यान विभाग: बीज, कीटनाशक, उपकरण वितरण व सलाह
सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध विभाग: समितियों का गठन, KCC लाभार्थी चयन
विद्युत / पेयजल: बिल स्वीकृति, नए कनेक्शन
लोनिवि / एनएचएआई / पीएमजीएसवाई / सिंचाई: मार्ग व सिंचन संबंधित समस्याओं का समाधान
उद्योग / खादी / ग्रामोद्योग: स्वरोजगार योजनाएँ, प्रशिक्षण
राजस्व विभाग: आधार कार्ड निर्माण / संशोधन, आय-जाति-निवास व उत्तराधिकार मामलों का निस्तारण
लीड बैंक: वंचित परिवारों को बैंक लिंकेज, जीवन ज्योति / जीवन सुरक्षा योजनाएँ, स्वरोजगार आवेदन
पर्यटन / श्रम विभाग: होम स्टे योजनाएँ, श्रमिक कार्ड बनाना / नवीनीकरण
यूसीसी पंजीकरण भी शिविर में किया जाएगा
जिलाधिकारी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस शिविर में अवश्य शामिल हों और अपनी समस्याओं के समाधान के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय 
