लुवाकोट-एड़ीधूरा सड़क मार्ग पर शेष 3 किमी डामरीकरण कार्य कराने की मांग
चंपावत/लुवाकोट। लुवाकोट से एड़ीधूरा (जय ईस्ट देवता धाम) तक जाने वाले सड़क मार्ग पर शेष तीन किलोमीटर हिस्से का डामरीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क मार्ग बैड़ा, रायगांव, पाड़ासोसेरा, भानर मटियाल एवं लुवाकोट जैसे गांवों के लिए जीवन रेखा है। साथ ही यह मार्ग प्रसिद्ध धार्मिक स्थल “एड़ीधूरा धाम” तक जाता है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग का लगभग 3 किलोमीटर भाग डामरीकृत हो चुका है, लेकिन शेष 3 किलोमीटर सड़क आज भी कच्ची है। बरसात के दिनों में यह हिस्सा कीचड़युक्त और दुर्गम हो जाता है, जिससे श्रद्धालुओं व ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर शेष डामरीकरण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और धार्मिक स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 

