रुड़की: शहर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के दो छात्र जो स्कूटी (एक्टिवा) से रुड़की की ओर आ रहे थे सामने से आ रही आल्टो कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृतक छात्र की पहचान सौरभ सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र आयुष कुमार निवासी बिहार बताया गया है। दोनों छात्र हरिद्वार यूनिवर्सिटी के आरसीबी कॉलेज में बी.टेक की पढ़ाई कर रहे थे। जानकारी के अनुसार वे कॉलेज से रुड़की किसी जगराते के लिए सामान लेने निकले थे…तभी यह हादसा हुआ।

चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज़ थी कि सौरभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया…जिसे तुरंत एंबुलेंस से विनय विशाल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। साथी छात्र की मौत की खबर से यूनिवर्सिटी परिसर में शोक का माहौल है।
पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल आल्टो कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गलती किस पक्ष से हुई…और क्या कार तेज रफ्तार में थी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
