Nainital Traffic Police cashless

नैनीताल में ट्रैफिक चालान हुआ डिजिटल, नकद भुगतान पर पूरी तरह रोक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल की यातायात पुलिस ने अब डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नकद चालान बंद कर दिए हैं। अब से वाहन चालकों को चालान की राशि यूपीआइ या एटीएम कार्ड से ही भुगतान करना होगा।

यातायात मुख्यालय के आदेश पर नैनीताल जिले में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब सड़क पर चालान कटने के बाद पुलिस सीधे डिजिटल भुगतान स्वीकार करेगी। यदि किसी के पास डिजिटल भुगतान की सुविधा नहीं है, तो उसके लिए ऑनलाइन चालान का विकल्प रखा गया है। ऐसे चालक बाद में साइबर कैफे या जन सुविधा केंद्र पर जाकर QR कोड स्कैन कर चालान राशि जमा कर सकेंगे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को समर्थन देने के लिए की गई है।

नवनियुक्त यातायात निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि अब पुलिस चालान के दौरान वाहन चालकों की फोटो भी ले रही है और डिजिटल मशीन से कंप्यूटरीकृत पर्ची भी प्रदान कर रही है। साथ ही नकद भुगतान को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

शुक्रवार को क्वींस स्कूल के पास एक टेंपो चालक को जब पुलिस ने चालान किया…तो वह नकद देने लगा। लेकिन पुलिस ने नकद लेने से साफ मना कर दिया और डिजिटल भुगतान के जरिए चालान भरवाया गया।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें