बागेश्वर: जिले की 108 एंबुलेंस सेवा अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही है जिससे मरीज और उनके परिजन खासे नाराज हैं। रविवार को जिला अस्पताल परिसर में एक मरीज को भर्ती कराने के बाद एंबुलेंस फिर से खराब हो गई। इस दौरान एंबुलेंस को स्थानीय लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट किया। इस घटना ने सेवा की बदहाल स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
108 एंबुलेंस सेवा को आपातकालीन समय में जीवन रक्षक माना जाता है, लेकिन लंबे समय से बागेश्वर में यह सेवा कई बार खराब होने की वजह से मरीजों को अस्पताल तक समय पर पहुंचाने में असमर्थ रही है। रविवार को भी अस्पताल के बाहर जब एंबुलेंस अचानक बंद हुई…तो पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मजबूर होकर लोगों ने एंबुलेंस को धक्का देकर फिर से चालू किया।
स्थानीय लोग कह रहे हैं कि बार-बार खराब होने वाली 108 सेवा ने लोगों का भरोसा तोड़ दिया है। ऐसी स्थिति में जब मरीजों को तुरंत चिकित्सा की जरूरत होती है…तो देरी से जान जोखिम में पड़ सकती है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही से जिले के कई लोग प्रभावित हुए हैं। बावजूद इसके सरकार और संबंधित कंपनी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है, जबकि आमजन की जिंदगी दांव पर लगी है।
इस मामले पर 108 एंबुलेंस प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि पुराने वाहनों की स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है और मरम्मत का काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सेवा बेहतर बनाई जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 

