- उत्तराखंड: जीबी पंत कॉलेज में छात्रों के 2 गुटों के बीच मारपीट, हॉस्टल से मिली शराब की बोतलें, 1 छात्र निस्कासित।
देहरादून– राज्य के एक प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों को अनुशासनहीनता दिखाना भारी पड़ गया। मामला जीबी पंत अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी का है। जहां बीते 15 अप्रैल को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि मामले का पता चलते ही संस्थान के प्रोक्टोरियल बोर्ड ने एक छात्रों को 1 साल के लिए संस्थान से निष्कासित कर दिया है। वहीं चार छात्रों को 2 माह के लिए हॉस्टल से बाहर कर दिया। जबकि मारपीट की घटना में शामिल 11 छात्रों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दरअसल पूरे मामले में यह सामने आया कि बीते 15 अप्रैल को जीबी पंत कॉलेज घुड़दौड़ी में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई। अगले दिन संस्थान के एक छात्र ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। छात्र ने मारपीट को लेकर तीन नामजद व चार अज्ञात छात्रों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।
मुकदमे के बाद संस्थान प्रशासन ने प्रकरण में 17 अप्रैल को 8 छात्रों को 15 दिन के लिए संस्थान व छात्रावास से निलंबित कर दिया था। बता दे 9 सदस्यीय टीम ने मामले की पूरी जांच की और 20 अप्रैल को जांच की रिपोर्ट निदेशक को सौंप दी थी। बीते 2 मई को जिला अधिकारी ने कॉलेज और हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को हॉस्टल से शराब की बोतलें मिली। पूरे मामले को लेकर बृहस्पतिवार को संस्थान प्रोक्टोरियल बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. वाई सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बीटेक के 16 छात्रों ने अनुशासनहीनता की है। इनमें सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग के 7 कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 5, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के 2 और सिविल इंजीनियरिंग व बायो टेक्नोलॉजी का 1-1 छात्र शामिल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
