पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पांच साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले का खुलासा किया। बच्ची को घटना के कुछ घंटों के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया था…जबकि मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया और शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया।
संदिग्ध की पहचान होने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान तेज किया और बच्ची को टनकपुर तिराहे के पास से बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ दी गईं।
आगे की जांच में पुलिस ने करीब 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया…जिसके आधार पर आरोपी की पहचान होशियार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसे देर रात पुनेड़ी महर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी नाबालिग के साथ यौन अपराध के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और सजा काट चुका है। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं…ताकि न्यायालय में मजबूत पैरवी कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 