चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी के पास अलकनंदा नदी से एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिरही के पास स्थानीय लोगों ने अलकनंदा नदी में एक शव पत्थर के किनारे फंसा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पीपलकोटी पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। तलाशी और पहचान की प्रक्रिया के दौरान मृतक की पहचान कोड़िया गांव निवासी 85 वर्षीय रुद्र सिंह राणा, पुत्र केदार सिंह, के रूप में हुई।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
