देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
हल्द्वानी। मूलरूप से ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम भद्रकोट निवासी अजय महरा का देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक चयन हुआ है। अजय महरा शुरू से ही होनहार व मेधावी छात्र रहे हैं। जिन्होंने सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से हाईस्कूल 96% तथा इन्टरमीडिएट 9.4 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की, जिसके बाद दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.एस.सी. की परीक्षा उत्तीर्ण की। जहां अजय को मेधावी छात्र के रूप में स्कालरशिप भी मिली।
इसके उपरांत अजय महरा द्वारा एम.बी.जी.पी.जी. काॅलेज हल्द्वानी से एम.एस.सी. फिजिक्स से परीक्षा उत्तीर्ण की। तथा जे.आर.एफ. नैट परीक्षा भी उत्तीर्ण की, इसके बाद वर्ष 2026 में ही आई.आई.टी. द्वारा आयोजित ऑल इंडिया गेट परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल की। तथा देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में ऑल इंडिया में फिजिक्स विषय के कुल 29 पदों में बतौर वैज्ञानिक अजय महरा का चयन हुआ है, अजय महरा आज की पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं
उन्होंने अपने पूरे कैरियर में कभी कोई ट्यूशन नहीं लगाया और ना ही किसी भी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई की, उनके द्वारा हमेशा सैल्फस्टडी की गई।
अजय महरा के पिता श्री धरम सिंह महरा आसाम राइफल में नौकरी करते हैं तथा माता श्रीमती दीपा महरा का 3 वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी से देहांत हो गया था। पिता के नौकरी में होने के कारण बी.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान भी अजय महरा अपनी माता के इलाज के लिए लगातार तीमारदारी करते रहे। अजय महरा की छोटी बहन काजल भी मेधावी छात्र है उसकी आई.आई.टी. जैम.में ऑल इंडिया रैंक 325 रही है। अजय महरा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। अजय महरा के मामा श्री पंकज कुलौरा उत्तराखंड हाईकोर्ट व सेशनकोर्ट में अधिवक्ता हैं।
अजय महरा के राज्य व जिले का नाम रोशन करने पर रिटायर्ड कर्नल डॉ गिरिजा शंकर मुनगली, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, सिंथिया पब्लिक स्कूल के एमडी डॉ प्रविन्द्र रौतेला, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के एमडी सुनील जोशी, महिलाशक्ति प्रदेशअध्यक्ष डॉ रेखा पांडे, हेमंत सिंह बोरा, गोपाल सिंह गंगोला, अधिवक्ताशक्ति प्रदेशअध्यक्ष मनोज साहनी एडवोकेट, युवाशक्ति प्रदेशअध्यक्ष एवं रोटरी क्लब महासचिव आशीष दुम्का, कार्यकारी जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल हल्द्वानी जसविंदर सिंह भसीन, अधिवक्ता मोहम्मद अबरार, अनिल मुनगली, रेडिएंट हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ पुनीत गोयल, ताइक्वांडो संगठन नैनीताल के अध्यक्ष चंद्र विजय सिंह बिष्ट, विनोद कुमार कश्यप आदि ने बधाई प्रेषित की है!

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर, 29 जून से तेज बारिश और आंधी के आसार
किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां 
