किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों के हित में कई बड़ी घोषणाएं की गईं और प्रदेश की विकास योजनाओं को नई गति देने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में कुल 369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ हुआ। इनमें 46.32 करोड़ की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 323.34 करोड़ की 32 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मिट्टी और खेतों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने, प्राकृतिक खेती अपनाने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान किया।

उन्होंने उत्तराखंड के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुक्तेश्वर में 100 करोड़ की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किया जाएगा…जहां से सेब, अखरोट और बादाम जैसे उच्च गुणवत्ता वाले पौधे तैयार किए जाएंगे। बड़ी नर्सरी लगाने वालों को 4 करोड़ और छोटी नर्सरी के लिए 2 करोड़ तक की सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां

इसके अलावा चौबटिया (अल्मोड़ा) में 15 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। न्यूजीलैंड के सहयोग से प्रदेश में कीवी उत्पादन बढ़ाने के लिए 15 करोड़ की विशेष योजना भी तैयार की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ कार्य हेतु 65 करोड़ और किसानों को सटीक मौसम की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित करने हेतु 104 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी और मजबूत कृषि व्यवस्था ही विकसित उत्तराखंड की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को 3 लाख तक का ब्याजमुक्त कृषि ऋण, नहरों से निःशुल्क सिंचाई, कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान और वर्षा आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फल, सब्जी और बागवानी उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड चेन और मेगा फूड पार्क जैसी सुविधाओं का विस्तार भी कर रही है…ताकि किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें