देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बैरिकेड तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले निहंगों की घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति को लेकर चिंता का माहौल बन गया था और आशंका जताई जा रही थी कि मामला तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे संवेदनशील समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रशासन और पुलिस ने संयम, संवाद और सूझबूझ के साथ निहंगों से बातचीत की, उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया और शांतिपूर्वक समझाया। मुख्यमंत्री के निर्देशों में हुई इस कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि निहंग उसी रात शांतिपूर्वक वापस लौट गए। समय रहते इस संवेदनशील प्रकरण का समाधान कर संभावित तनाव को टाल दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में संवेदनशीलता और दृढ़ता, दोनों का समान महत्व है। जहां संवाद से समाधान संभव हो, वहां संवाद को प्राथमिकता दी जाती है और जहां कानून के पालन की आवश्यकता हो, वहां नियमों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें