देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार देर रात उस समय सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई, जब विकासनगर की ओर से कुछ निहंग सिखों के देहरादून की तरफ आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और प्रेमनगर क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पुलिस ने प्रेमनगर चौक और आसपास के इलाकों में तुरंत बैरिकेडिंग कर दी। बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि कुछ समय के लिए प्रेमनगर से देहरादून और विकासनगर दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात

अचानक बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की लगातार आवाजाही से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस वाहनों के सायरन गूंजने लगे…जिसके बाद स्थानीय लोग भी अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। कई दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें बंद कर दीं और बाजार में सन्नाटा छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का नया मामला, अधिवक्ता समेत 4 गिरफ्तार

वाहनों की आवाजाही रोकने के कारण प्रेमनगर क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोग पुलिस से स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी

सूचना के बाद जिले के विभिन्न इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और अन्य सुरक्षा संसाधनों को भी प्रेमनगर बुलाया गया। देर रात तक पुलिस लगातार इलाके में निगरानी करती रही और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

रात करीब 12:30 बजे तक प्रेमनगर में हाई अलर्ट की स्थिति बनी रही। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रही।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें