नैनीताल- जिले के ओखलकांडा ब्लॉक क्षेत्र में रीठासाहिब मार्ग पर अघोङा के पास गुरुवार शाम मैक्स जीप हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक महिला व उसके दो बेटे शामिल है। हादसे में मृतकों की शिनाख्त हो गई है। घटना पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक हल्द्वानी से रीठा साहिब जा रही जीप अघोड़ा गांव के पास 500 मीटर से अधिक गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस घटना में वाहन में सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रात साढ़े 11 बजे घटना स्थल पहुंचे धारी एसडीएम योगेश मेहरा, एसडीएफआर, मुक्तेश्वर व राजस्व पुलिस खाई से शव बाहर निकालने में जुटे रहे। रेस्क्यू अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त ग्राम मटेला ओखलकांडा, जिला नैनीताल निवासी हेमा देवी पत्नी महेश मटियाली, राहुल पुत्र महेश मटियाली, नंदन पुत्र महेश मटियाली और रीठा साहिब चम्पावत निवासी सुरेश सिंह पुत्र भूपाल सिंह और चम्पावत निवासी भूपाल सिंह पुत्र तेज सिंह के रूप में की गई है।
पतलोट क्षेत्र के ग्राम मटेला निवासी महेश मटियाली पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। इस हादसे में महेश की पत्नी समेत दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, महेश मटियाली की पत्नी हेमा देवी गुरुवार को अपने दोनों बेटों राहुल और नंदन को साथ लेकर रीठा साहिब किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके जा रही थी। रास्ते में मैक्स जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से हेमा देवी और उनके दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद हेमा देवी के ससुराल और मायके में मातम छाया है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने जनपद नैनीताल के अधौड़ा के पास हुई वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
इस हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है । सीएम धामी ने लिखा, ‘मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
