देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में SIR की प्रक्रिया और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 71 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें से करीब 24 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मैपिंग नहीं होने या किसी तरह की विसंगति पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए थे।
अधिकारी के अनुसार इन नोटिसों में से 15 लाख से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। बाकी मामलों में भी प्रक्रिया जारी है।
बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम निर्धारित नियमों के अनुसार किया जा रहा है। प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को SIR से जुड़ी पूरी जानकारी दी और उनके सुझाव भी लिए।
बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 

