दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
रायपुर के विष्णु लोक कॉलोनी में वारदात, पेचकस से किए गए हमले; आरोपी युवक पुलिस के हवाले
देहरादून। राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। कॉलोनी में मकान नंबर 16 में रहने वाले कपूर दंपति और उनके घर में काम करने वाली नौकरानी की कथित तौर पर पेचकस से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना करीब दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक, वह अपने घर में थीं, तभी उन्हें कपूर दंपति के घर की ओर से शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो उन्होंने कथित तौर पर एक युवक को घर में काम करने वाली नौकरानी पर पेचकस से हमला करते देखा।
भारती भंडारी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आरोपी युवक उनकी तरफ भी दौड़ा, लेकिन तब तक आसपास के लोग कपूर निवास की ओर पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ जुटती देख युवक मौके से भागने लगा।
इसी दौरान बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने युवक को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, वारदात की पूरी परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वजह और अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड : फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्त तीन शिक्षक बर्खास्त 

