हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में इस साल राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला आयोजित होने जा रहा है। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास भवन भीमताल में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने की। अधिकारियों को मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय सरस मेला 2026-27 का आयोजन 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में प्रस्तावित है। मेले में देशभर से स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागी पहुंचेंगे। आयोजन में करीब 250 स्टॉल लगाए जाएंगे।

बैठक में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने मेले के लिए कंट्रोल रूम बनाने को कहा। इसमें विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, पुलिस, फायर और वन विभाग समेत जरूरी विभागों के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने अतिथियों के लिए निमंत्रण पत्र और ई-कार्ड तैयार कराने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई

मेले से जुड़ी सभी टेंडर प्रक्रिया 30 अक्टूबर से पहले पूरी करने को कहा गया है। पुलिस और परिवहन विभाग को सुरक्षा व पार्किंग की कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग को मेला स्थल पर चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

जल संस्थान और विद्युत विभाग को पानी और बिजली की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। नगर निगम हल्द्वानी को सफाई और कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पर्यटन और संस्कृति विभाग मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा

मेले के प्रचार-प्रसार के लिए जिला सूचना अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीडीओ ने कहा कि सरस मेला जिले का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है। ऐसे में सभी विभागों को अपने जिम्मे की तैयारियां तय समय सीमा में पूरी करनी होंगी। मेले की तैयारियों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें