देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार जारी है। मानसून के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस यात्रा सीजन के 125 दिनों में अब तक 48 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।
इस बार यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक यहां 6 लाख 68 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में 6 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे।

21 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 48 लाख 04 हजार 897 श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 42 लाख 82 हजार 263 थी। यानी इस वर्ष अब तक करीब 5 लाख 22 हजार ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।
धामवार आंकड़ों की बात करें तो बद्रीनाथ में 16 लाख 54 हजार 263, केदारनाथ में 14 लाख 65 हजार 370, गंगोत्री में 7 लाख 47 हजार 671 और यमुनोत्री में 6 लाख 68 हजार 163 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं हेमकुंड साहिब में भी 2 लाख 69 हजार 430 श्रद्धालु पहुंचे हैं।
बारिश और मौसम की चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रख रहा है। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी समेत यात्रा से जुड़े जिलों में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अलर्ट रखा गया है।
मौसम खराब होने पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को नियंत्रित भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। मौसम को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और यात्रा को सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश
हल्द्वानी: 52 साल से अधूरी सड़क को पूरा कराने की मांग, सांसद अजय भट्ट से मिले क्षेत्रवासी
उत्तराखंड: SIR पर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, चुनाव विभाग ने बताई पूरी प्रक्रिया और अब तक का अपडेट
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, पिछले साल के मुकाबले 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बढ़े
हल्द्वानी: दूर बैठे भाई तक ऐसे पहुंचाएं राखी, डाकघर ने तैयार किया खास गिफ्ट बॉक्स
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भेजे अपने विचार
उत्तराखंड: यहां युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड: कार के ब्रेक नहीं लगे और हो गया बड़ा हादसा! यहां महिला की मौत, दो गिरफ्तार
उत्तराखंड में तेंदुए की दहशत, यहाँ सोती बुजुर्ग महिला पर किया हमला
उत्तराखंड: पहाड़ों पर छाए बादल, मौसम ने बदली करवट! उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
