सीएम धामी के निर्देश पर पौड़ी में अवैध मदरसा सील
पूरे प्रदेश में तेज हुई अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई
सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों पर सम्पूर्ण उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। पहले देहरादून और ऊधम सिंह नगर में की गई कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने पौड़ी जिले में भी एक अवैध मदरसे को सील कर दिया है। यह मदरसा पौड़ी जिले के ग्रास्टनगंज स्थित मस्जिद में अवैध रूप से चलाया जा रहा था, जहां नियमों और कानूनों की अनदेखी करते हुए इसे चोरी-छिपे संचालित किया जा रहा था। इस पर पौड़ी जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मदरसे को सील कर दिया।
यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि उत्तराखंड में अब कहीं भी, चाहे वह पहाड़ हो या मैदान, अवैध रूप से मदरसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जहां भी इस तरह के अवैध मदरसे चल रहे होंगे, वहां तुरंत ताला जड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
सीएम धामी के निर्देशों पर प्रदेशभर में मदरसों की चेकिंग तेज कर दी गई है। जहां भी किसी मदरसे के अवैध रूप से संचालित होने की जानकारी मिलती है, प्रशासन तुरंत उस पर कार्रवाई कर उसे सील कर रहा है। इस सख्त कदम से यह सिद्ध हो रहा है कि राज्य सरकार ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपनी नीयत को स्पष्ट कर दिया है, और अब किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब तक प्रदेश में 55 से अधिक मदरसों को सील किया जा चुका है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
