हल्द्वानी: हल्द्वानी के बेस अस्पताल में करीब 2 करोड़ की लागत से निर्मित 9 बेड का ICU गुरुवार से संचालन के लिए तैयार हो गया। इस ICU में आधुनिक मशीनें और उपकरण लगाए गए हैं।
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से ICU का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि ICU में एक्सपर्ट डॉक्टर और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे निगरानी करेंगे।
महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि ICU बनने से न केवल हल्द्वानी बल्कि आसपास के सीमान्त इलाकों के गंभीर मरीजों को भी लाभ मिलेगा। अब उन्हें प्राइवेट अस्पताल या हायर सेंटर का रुख नहीं करना पड़ेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि ICU में 4 एनेस्थेटिक डॉक्टर और 4 अनुभवी नर्स तैनात हैं। इसके अलावा 3 सर्जन और 3 फिजिशियन रोटेशन के आधार पर सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि इस ICU के संचालन से हल्द्वानी बेस अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा और गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

