हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) द्वारा हल्द्वानी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में UUSDA के कार्यक्रम निदेशक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि नगर में कुल 122 किलोमीटर सड़क मार्ग में कार्य पूर्ण हो चुका है। अगले सप्ताह से मुख्य सड़कों में पेयजल और सीवर लाइन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा….जिसमें लालडाठ-हाइडिल गेट, मुखानी-पंचक्की, मुखानी-ITI और पीलीकोठी सड़क शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। रात्रि में कार्य के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और वैकल्पिक यातायात योजना बनाई जाए।
खुदाई कार्य दो तरीकों से किया जाएगा….जहां अधिक गहराई और यातायात समस्या है, वहां ट्रेंचलेस तकनीक से पाइपलाइन डाली जाएगी। बरेली रोड, तीनपानी-नरीमन चौराहा और कालुसाई मंदिर-कठघरिया सड़कों में चिह्नीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बिड़ला स्कूल क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान और विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पटवाडांगर में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण हेतु भूमि चयन का कार्य भी तेजी से करने का आदेश दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 

