इकलौते बेटे की करंट से मौत, विधायक समेत सैकड़ों लोग धरने पर
भवाली (नैनीताल) भवाली में रविवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और क्षेत्रवासी शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भीड़ को संभालने के लिए नैनीताल और भीमताल से भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, रोहित नामक युवक की एक होटल में करंट लगने के बाद गिरने से मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि होटल संचालकों ने जबरन देर रात उसे पेड़ पर चढ़ने को मजबूर किया, जिसके चलते उसकी जान गई।
घटनास्थल पर पहुंचे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल मालिक की लापरवाही और दबाव के कारण यह हादसा हुआ है। विधायक कैड़ा ने कहा कि जब तक मृतक परिवार को राहत राशि नहीं दी जाएगी और होटल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई कर होटल को सील नहीं किया जाएगा, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन और पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। वहीं पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान 
