UKSSSC

उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड में नया खुलासा, खालिद की बहन साबिया गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: बहुचर्चित यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिद की बहन साबिया को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर से हुई है। इस पूरे मामले की तफ्तीश की जिम्मेदारी देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने एसपी देहात जया बलूनी को सौंपी है। जया बलूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम अब इस केस की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।

जांच के दौरान टीम ने हरिद्वार स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट का गहन निरीक्षण किया…जहां से प्रश्नपत्र लीक हुआ था। पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल, कक्ष निरीक्षकों और अन्य गवाहों से लंबी पूछताछ की। साइबर साक्ष्यों सर्विलांस डेटा और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

जांच में सामने आया है कि खालिद को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल पहुंचाने में मदद करने वाला एक सहयोगी अभी भी फरार है। STF को इसी मिसिंग लिंक की तलाश है। पुलिस का मानना है कि इस व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक की साजिश का पूरा खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी

जांच में यह भी पता चला है कि खालिद ने आयोग की परीक्षा के लिए चार अलग-अलग पहचान से ऑनलाइन आवेदन किए थे। हर फॉर्म में अलग पिता का नाम, मोबाइल नंबर और यहां तक कि अलग-अलग फोटो तक लगाए गए थे। खालिद की दूसरी बहन हिना जो पहले से पुलिस हिरासत में है ने पूछताछ में बताया कि खालिद पहले ही कह चुका था कि वह जिस केंद्र पर सेटिंग होगी….वहीं परीक्षा देगा इसलिए उसने कई फॉर्म भरे थे।

आयोग को भी शुरू में इतनी बड़ी संख्या 1,54,764 उम्मीदवारों के चलते हर आवेदन की गहराई से जांच करना संभव नहीं हुआ। लेकिन जब खालिद के सभी फॉर्म दोबारा जांचे गए, तो सच सामने आया। आयोग द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों पर जब संपर्क करने की कोशिश की गई…तो अधिकांश नंबर या तो बंद मिले या किसी और के निकले।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान कई अहम साक्ष्य मिले हैं। खालिद की गिरफ्तारी अब जल्द की जाएगी। वहीं उसकी बहन हिना और लीक प्रश्नों के जवाब तैयार करने वाली सहायक प्रोफेसर सुमन अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें