Bijali Bill Par Chhut

राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को मिली बङी राहत..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

किसानों, उद्योगों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की मांग और लाॅकडाऊन की कठिनाईयों को देखते हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) के निर्देश पर कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

उत्तराखंड में 10 लाख एपीएल राशन कार्डधारकों को तीन माह तक दोगुना राशन, सरकार ने जारी किया बजट..

ADVERTISEMENTS

निजी नलकूप श्रेणी में विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट, 20 हजार किसानों को लाभ

30 जून तक बिल का भुगतान करने वाले निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ताओं को विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट दी जा रही है। इससे 20 हजार किसानों को लाभ होगा। इसमें आने वाले 3 करोङ 64 लाख रूपये के वित्तीय भार का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश

रेलवे ने ट्वीट कर दी जानकारी 3 मई तक सभी पैसेंजर ट्रेन कैंसिल….

2 लाख 70 हजार औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को लाभ

औद्योगिक और वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं से मार्च 2020 से मई 2020 तक, की गई बिजली खपत के सापेक्ष फिक्सड / डिमान्ड चार्ज की वसूली स्थगित की जा रही है। इसमें विलम्ब भुगतान अधिभार से छूट दी जाएगी। इससे 2 लाख 70 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इस पर आने वाले लगभग 8 करोड़ रूपए के वित्तीय भार का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देश में 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन (LOCKDOWN), पीएम मोदी का ऐलान..20 अप्रैल से सशर्त मिल सकती है छूट..

25 लाख बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान पर एक प्रतिशत की छूट

सभी श्रेणियों के जो बिजली उपभोक्ता देय तिथि तक बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं, उन्हें वर्तमान बिल की राशि में 1 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिसमें एचटी उपभोक्ताओं को अधिकतम एक लाख तथा एलटी उपभोक्ताओं को अधिकतम 10 हजार रूपए की छूट प्रदान की जाएगी। इस पर आने वाले प्रतिमाह लगभग दो करोड़ के व्यय का वहन यूपीसीएल द्वारा किया जाएगा। इससे 25 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड- हाईस्कूल और इंटर की केवल इन विषयों की होगी बोर्ड परीक्षा…

भुगतान न कर पाने पर 30 जून तक बिजली कनेक्शन काटने पर रोक

विद्युत उपभोक्ताओं के व्यापक हित में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 30.6.2020 तक किसी भी श्रेणी के उपभोक्ता का विद्युत संयोजन विद्युत देयों के भुगतान नहीं किए जाने की दशा में काटे नहीं जाने के भी निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी- राज्य बनने के बाद पहली बार लगा कर्फ्यू (CURFEW) देखिए ताजा हालात ( वीडियो).

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें