होम स्टे संचालक हो जाएं सावधान! नैनीताल में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल में पर्यटन विभाग ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए होम स्टे और गेस्ट हाउसों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्र को सौंपा प्रस्ताव

निरीक्षण के दौरान कुल छह होम स्टे और गेस्ट हाउसों का सत्यापन किया गया। जांच में एक इकाई में नियमों का उल्लंघन मिलने पर नोटिस जारी किया गया…जबकि तीन इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दो इकाइयां सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होती मिलीं।

पर्यटन विभाग के अनुसार इन्जा गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया। वहीं जी.पी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे और सूर्या हॉलिडे होम पर नियमों के उल्लंघन के चलते 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। ग्वान होम स्टे और एल्फिन गेस्ट हाउस निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(दुखद)नाली में डूबने से दो बहनों की मौत

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे और गेस्ट हाउसों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। यदि किसी भी इकाई में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है…तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों से पर्यटन विभाग के सभी मानकों का पालन करने की अपील भी की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें