देहरादून में दर्दनाक वारदात: उत्तराखंड सचिवालय में तैनात निजी सचिव पर पत्नी की ‘दहेज हत्या’ का आरोप!
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है।
यहां सचिवालय में तैनात एक निजी सचिव पर अपनी सरकारी शिक्षिका पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का संगीन आरोप लगा है।
शादी को अभी महज 8 महीने ही हुए थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतका पेशे से एक सरकारी शिक्षिका थीं और उनकी शादी को अभी केवल आठ महीने ही बीते थे।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था।
परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का सीधा आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही परिवार में मातम का माहौल है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति और ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही मौत के सही कारणों का खुलासा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ओईवाला। हीवाला क्षेत्र में नथविवहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ननद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि सृष्टि को कभी दहेज की मांग को लेकर तो कभी अपशकुन और मनहूस कहकर परेशान किया जाता था। ससुराल में होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाता था।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी, ननद चारू और अन्य परिजनों

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
धामी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1818 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भेजा गया प्रस्ताव
खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित
सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश
सीएम धामी ने दिए सुरक्षा के निर्देश, उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश
नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा 
