हल्द्वानी/नई दिल्ली: उत्तराखंड के किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) का चिकित्सालय और शोध संस्थान स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव सौंपा।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों, हिमालयी जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक परंपरा के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखता है। ऐसे में यहां अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना से आयुष चिकित्सा और शोध को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की औषधीय विरासत को आधुनिक शोध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

प्रस्ताव में बताया गया है कि उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स सैटलाइट सेंटर के पास लगभग 40 एकड़ भूमि उपलब्ध है। राज्य सरकार भी इस भूमि को संस्थान की स्थापना के लिए उपलब्ध कराने की इच्छुक है। यह स्थान उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए भी सुविधाजनक रहेगा।
सांसद ने कहा कि यदि किच्छा में यह संस्थान स्थापित होता है तो लोगों को उच्च स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। साथ ही औषधीय पौधों पर शोध, आयुष शिक्षा, आधुनिक अनुसंधान और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष मंत्री से आग्रह किया कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों, औषधीय संपदा और जनहित को ध्यान में रखते हुए किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की स्थापना के प्रस्ताव को जल्द मंजूरी दी जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना से उत्तराखंड आयुष और आयुर्वेद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
