बागेश्वर : भारी बारिश के चलते कल स्कूलों में छुट्टी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21.07.2024 समय 10:00 बजे को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए एलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाडी केन्द्र दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तद्‌नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
Ad

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें