देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटलों और अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सचिवालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप नहीं हैं…उन्हें तत्काल चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान अग्निशमन उपकरणों की स्थिति, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारियों की विशेष जांच की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा में ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर आने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
