देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि में स्वागत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यात्रा का आनंद लें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग और नगरासू में हाल ही में सामने आई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशासन और पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया गया है…उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं हेमकुंट साहिब यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और शुरुआती दिनों में ही पिछले वर्ष की तुलना में करीब 25 हजार अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में स्थित हेमकुंट साहिब, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब जैसे पवित्र स्थल देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। राज्य की संस्कृति सभी धर्मों और समुदायों के सम्मान की भावना पर आधारित है और यहां आने वाले प्रत्येक अतिथि का सम्मान किया जाता है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सूचनाएं प्रसारित करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद, सद्भाव और आपसी भाईचारे के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।
बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
