उत्तराखंड : हरिद्वार से लेकर रुद्रप्रयाग तक भारी बारिश का कहर, अब तक छह की मौत, ऐसे है हालात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • घनसाली के जखन्याली में बादल फटने से दो लोगों की दुःखद मौत एक घायल
  • जखन्याली में बादल फटने की सूचना

घनसाली:- टिहरी जनपद में घनसाली विधानसभा के जखन्याली में नौताड़ गदेरे में बादल फटने से गदेरे के पास खुले होटल के बहने तथा मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटरमार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बहने की सूचना है। पुलिस, sdrf रवाना है। विद्युत विभाग द्वारा शट डाउन किया. AE pwd मौके पर है। जेसीबी रवाना जर दी गई है।

प्रशासन राहत बचाव कार्य ने जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS

वही एक ही परिवार के तीन लोगों की मिसिंग की खबर थी जिसमे दो लोगों की बॉडी रिकवर की गई है तथा एक घायल है उसे भी रिकवर कर दिया गया है।

मृतक दोनों पति पत्नि है व बेटा घायल है।

मृतकों का विवरण

  1. भानु प्रसाद 50 वर्ष
  2. नीलम देवी पत्नी 45 वर्ष

घायल
विपिन 28 वर्ष

अवगत कराना है कि जनपद रुद्रप्रयाग के हरेक क्षेत्र में निरन्तर बारिश हो रही है।
● विशेषकर केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग में काफी तेज बारिश हुई है।
● फिलहाल केदारनाथ में स्थिति सामान्य है।
● पैदल मार्ग पर स्थित चौकी लिंचोली एवं चौकी भीमबली क्षेत्रान्तर्गत भारी बारिश के चलते पैदल मार्ग कुछ जगहों पर क्षतिग्रस्त हुए है। इन स्थानों में यात्रियों को सुरक्षित ठहराया गया है।
● ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते गौरीकुण्ड एवं सोनप्रयाग में नदी का जल स्तर कुछ समय के लिए बढ़ने पर फिलहाल की स्थिति में कुछ कम हुआ है।
● जिला पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट स्थिति में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

राज्य के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश, श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF ने सभी टीमों को किया अलर्ट

आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून में आपदा सचिव को SDRF द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू कार्यों की दी जानकारी

रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग में भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा, लिंचोली में बादल फटने से लैंडस्लाइड, SDRF टीम मौके पर

टिहरी के घनसाली से 08 किमी आगे बादल फटने की सूचना, SDRF टीम मौके के लिए रवाना

आज दिनाँक 31 जुलाई 2024 को प्रदेश भर में भारी बारिश के दृष्टिगत सेनानायक एसडीआरएफ श्री मणिकांत मिश्रा के द्वारा एसडीआरएफ की सभी 40 पोस्टों को अलर्ट किया गया है। यात्रा रूट की सभी पोस्टों को बैकअप के रूप में तैयारी हालत में रहने के निर्देश दिए गए हैं l एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को हर आधे घंटे में सूचनाओं को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुँचकर आपदा सचिव महोदय को विभिन्न स्थानों पर SDRF टीमों द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू कार्यों की जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका

◆ श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है जहाँ फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया हैं।
◆ सोनप्रयाग में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, नदी किनारे रहने वाले लोगों को वहां से हटवाया गया।
◆ घनसाली से आठ किलोमीटर आगे बादल फटने की सूचना है। टीम मौके पर पहुँच चुकी है। तीन लोगों के मिसिंग की सूचना है। ग्रामीण क्षेत्र का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया। लापता लोगों में से 02 के शव बरामद किए गए व एक घायल को एसडीआरएफ टीम द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया।
◆ बूढ़ा केदार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मलबा आने के की वजह से थाती गांव के 03 घरों को खाली कराया गया। मौके पर एसडीआरएफ टीम मौजूद है।
◆ चमोली से सूचना मिली कि बेलचोरी नामक स्थान पर एक मकान गिर गया है जिसमें एक महिला व बच्चा मिसिंग है। SDRF टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के चलते एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चार धाम यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 01 अगस्त 2024 को चार धाम यात्रा के जो यात्री संबंधित जनपद में पहुँच गये हैं उनकी आगे यात्रा के लिए संबंधित ज़िले की ज़िलाधिकारी अपने स्तर से निर्णय लेंगे।हरिद्वार तथा ऋषिकेश में स्थित पंजीकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल स्थगित रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें