Haldwani News: हल्द्वानी शहर में एक नौकर अपनी मालीकिन के 10 लाख रूपये लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित महिला लालकुंआ कोतवाली पहुंची। लेकिन मामला दर्ज न होने के बाद वह एसएसपी पंकज भट्ट से मिली और रूपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी नौकर की तलाश में जुट गई।
पुलिस के अनुसार मुनगली गार्डन निवासी प्रिया गुप्ता एसएसपी पंकज भट्ट के पास पहुंची। उसने बताया िक उसकी पटेल चैचौक साहूकारा लाइन में कृष्णम ज्वैलर्स के नाम से दुकान से है। विगत 2 फरवरी 2021 उसके पति का निधन हो गया। ऐसे में उसके दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गई। उसकी दुकान में लालकुआं संजयनगर हाथीखाना निवासी अनोखे पुत्र रामकिशन कश्यप काम करता था। ऐसे में उस पर भरोसा कर उसने 8 जुलाई को उसने अनोखे कश्यप के हाथ बरेली निवासी अपनी बहन के लिए 10 लाख भेजे। लेकिन जब पता किया तो अनोखे बरेली नहीं पहुंचा और न ही लौट कर आया। तब से वह फरार हो गया।

इसके बाद वह लालकुआं कोतवाली पहुंची, जहां उसने 10 जुलाई 2022 को पुलिस ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर ले लिए लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज की। न ही कोई फैसला किया। उसने बताया वह अधिक रूपये जाने से उसके बच्चों के पालन-पोषण में परेशानी आने लगी है। जिसके बाद वह एसएसपी पंकज भट्ट से मिली और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नौकर की तलाश शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 
