Agniveervayu Recruitment 2023: भारतीय वायु सेना (IAF) अग्निवीरवायु भर्ती 2023 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होगी। जो उम्मीदवार अग्नीवीरवायु में शामिल होना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है।
इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का जन्म 26 दिसंबर 2002 और 26 जून 2006 के बीच होना चाहिए। वहीं शैक्षिक योग्यता की बात करें तो विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए। 50 प्रतिशत कम से कम नंबर होने चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी / सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कुल मिलाकर 50% अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, यदि डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अंग्रेजी विषय नहीं है) भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिय 17 मार्च से शुरू होगी, रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के बाद ट्रेनिंग के लिए सलेक्ट किया जाएगा. इस भर्ती से संबंधित हर जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 



