देहरादून- उत्तराखंड में 8 डिग्री कॉलेजों में छात्र संख्या ज्यादा होने के बावजूद आवेदन करने पर उसी डिग्री कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा दरअसल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सदन में यह आश्वासन दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि किसी विषय में 80 से 90 छात्र आवेदन करते हैं तो एक अतिरिक्त कक्षा शुरू की जाएगी और 100 से ज्यादा छात्र होने पर एक गेस्ट फैकेल्टी को नियुक्त किया जाएगा।
दरअसल प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने यह मुद्दा उठाया था उन्होंने कहा था कि 500 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों में प्रति विषय 60 सीट ताय हैं यदि किसी विषय के छात्र संख्या ज्यादा होती है तो एडमिशन नहीं दिया जाता है। छात्रों को दूसरे कॉलेजों को रुख करना पड़ता है राज्य में शैक्षणिक पलायन की भी यह एक वजह है। जिस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब जिस विषय में छात्र संख्या अधिक होगी वहां नई सीटों को बढ़ा दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
