हल्द्वानी में युवक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला, भीड़ ने पीटा,दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज।
हल्द्वानी- शहर के नैनीताल रोड स्थित वार्ड नंबर तीन में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मैकेनिक तीन युवतियों के साथ एक घर में आपत्तिजनक हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सहित तीनों युवतियों को हिरासत में लिया। देर रात से सुबह तक चले हंगामे के बाद वार्ड सभासद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना वार्ड तीन, वैलेजली लॉज क्षेत्र की है। वार्ड सभासद धर्मवीर ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र के एक घर में एक युवक तीन युवतियों को लेकर आया है। सूचना मिलते ही वे अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। घर में छापा मारने पर युवक तीनों युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। यह देख मोहल्ले में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा। मौके पर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक अक्सर इसी घर में लड़कियों को लाता था। आरोपी की पहचान तसलीम निवासी काठगोदाम के रूप में हुई है। जिस घर से युवक और युवतियों को पकड़ा गया, वह वसीम नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो तसलीम का परिचित है। पुलिस के अनुसार तीनों युवतियां हल्द्वानी शहर की ही रहने वाली हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने भारी संख्या में बल मौके पर भेजा और स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात 12 बजे से सुबह करीब चार बजे तक हंगामा जारी रहा। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी थी। एसएसआई रोहताश सिंह सागर ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर आरोपी तसलीम के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों युवतियों को पूछताछ के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद 

