रुद्रपुर: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय मेले में देश के कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी किसान शामिल होंगे। इस मेले में कृषि से जुड़ी नई तकनीक, बेहतर बीज, आधुनिक खेती के उपकरण और फल-सब्जी के पौधों की जानकारी और बिक्री की जाएगी। मेले में करीब 350 स्टॉल लगाए जाएंगे।
मेले का शुभारंभ राज्यपाल करेंगे

मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह करेंगे। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी और सांसद अजय भट्ट भी मौजूद रहेंगे।
किसानों को दी जाएगी खेती की जानकारी
मेले में गांधी हॉल में किसानों के लिए विशेष गोष्ठी रखी जाएगी, जिसमें उन्हें नई खेती की तकनीक के बारे में बताया जाएगा। साथ ही किसानों को विश्वविद्यालय के खेतों में ले जाकर प्रयोगों और मॉडल फार्मों को दिखाया जाएगा। वैज्ञानिकों की टीमें किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेंगी।
बच्चों के लिए भी खास दिन
मेले में 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रविवार (13 अक्टूबर) को खास आयोजन रखा गया है, ताकि वे भी खेती और पौधों को करीब से जान सकें।
30 हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद
कुलपति डॉ. मनमोहन चौहान ने बताया कि मेले में इस बार 25 से 30 हजार किसानों के पहुंचने की संभावना है। हर साल की तरह यह मेला रबी की फसल से पहले किसानों के लिए जरूरी जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
