हल्द्वानी : लालकुआं सड़कों पर बेसहारा घूम रहे मवेशियों की चपेट में आकर एक और व्यक्ति की जान चली गई है। घटना हल्दूचौड़ सोयाबीन – फैक्ट्री के पास हुई, जब – मंगलवार देर शाम हल्द्वानी से लालकुआं को आ रहे – बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़े सांड से लवी नेगी टकरा गए, जिससे एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार शाम पुराना बिंदुखेड़ा बिंदुखत्ता निवासी युवक 18 वर्षीय लवी नेगी पुत्र आनंद नेगी व 17 वर्षीय हिमांशु रावत पुत्र तारा रावत बाइक से हल्द्वानी से लालकुआं आ रहे थे। हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री
के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सड़क पर खड़े सांड से टकरा गई। हादसे में हेलमेट पहने होने के वाबजूद लवी व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने लवी नेगी को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु का उपचार किया जा मृतक लवी अपने घर का स्वजन रहा है। इकलौता चिराग था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो गई है।
युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है, जबकि मां बार-बार बेसुध हो रही है।। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी से कालेज का फार्म लेकर घर आ रहे थे।
- सात महीने में सात लोग गंवा चुके हैं जान, आधा दर्जन घायल
- 22 फरवरी 2023 को बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर निवासी मनोज जोशी (32 वर्ष) की सांड से टकराने से मौत
- फरवरी में बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला निवासी रामस्वरूप (75 वर्ष) की सांड के हमले में मौत
- 27 अप्रैल को बिंदुखत्ता में धारचूला निवासी योगेश (25 वर्ष) पर सांड के हमले में मौत। हमले में सांड की सींग युवक के पेट के आर-पार हो गई थी। वहीं उसके साथ स्कूटी में बैठा युवक पुष्कर घायल हो गया था
- 25 मई को हैड़ागज्जर गोरापड़ाव निवासी कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ कमल (31 वर्ष) की गाय से टकराने से मौत
- 15 जुलाई को शांतिपुरी से लालकुआं आ रहे बाइक सवार वीरेंद्र सिंह (33 वर्ष) टीपी नगर के पास सांड से टकराकर सड़क पर गिरा, पीछे से
आ रही कार के रौंदने से उसकी मौत
- 11 अगस्त को शांतिपुरी वैरियर पर वन आरक्षी कैलाश भाकुनी (32 वर्ष) की सांड से टकराने से मौत
- 21 अगस्त को गौलापार कुंवरपुर निवासी अखिलेश नेगी (28 वर्ष) की कार सांड से टकराने से पलट गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
- और आज बिंदुखत्ता के आनंद नेगी के घर के इकलौते चिराग लवी नेगी की सांड के टकराने से मौत हो गई

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
