हल्द्वानी :(दुखद) सांड ने ले ली एक और जान, हेलमेट भी नहीं बचा पाया, कौन जिम्मेदार?

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : सांड लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है वहीं पर प्रशासन द्वारा आवारा जानवरों को गौशाला में रखने के लिए व्यवस्था की गई है लेकिन गौशालाओं की क्षमता कम होने के चलते कई जानवर अभी भी सड़कों पर घूम रहे हैं, जिनकी वजह से हादसे हो रहे हैं ।

लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग मोटाहल्दु पर अंधेरे में अचानक सांड से टकराकर स्कूटी सवार नलकूप विभाग के मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Ad

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात नलकूप विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत सुख सागर (34 वर्ष) पुत्र कैलाश सागर अपने रिश्तेदार को खाना देने गया था। वापसी के दौरान रात करीब 10:00 बजे मोटाहल्दू में सांड से टकरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा

सुख सागर ने हेलमेट भी लगाया था बावजूद इसके सुख सागर के सिर और छाती में गंभीर चोट लगी थी। आनन-फानन में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें