हिंदी पत्रकारिता दिवस पर श्रमजीवी पदाधिकारी यूनियन ने आयोजित की गोष्ठी, समस्याओं पर हुई चर्चा
हल्द्वानी – हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा मीडिया सेंटर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हल्द्वानी शहर के दर्जनों पत्रकार शामिल हुए इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद जोशी भी मौजूद रहे। यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी पत्रकारों ने विचार विमर्श कर पत्रकारिता को और मजबूत करने की बात कही, इस दौरान पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई और एकजुट होकर मजबूती से सरकार और प्रशासन के समक्ष आवाज उठाने की बात कही, पत्रकारिता के इतिहास और आज के इस दौर में आ रही नई टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया को लेकर भी पत्रकारों ने अपडेट होने की बात कही। इस दौरान जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष हर्ष रावत, शेर अफगान, अंशुल डांगी, भावनाथ पंडित, समीर बिसारिया, दीप बिष्ट बाबा, नवनीत सिंह, अमित चौधरी, अंकित शाह, दीपक अधिकारी, विनोद कांडपाल, सरताज आलम, संजय प्रसाद विनोद यादव, रक्षित टंडन, वंदना आर्य, ऋषि कपूर, शरद पाण्डे, अरक़म सिद्दीकी, संजय पाठक, कुनाल अरोड़ा, श्रुति तिवारी, संजय पाठक सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद.. 
