Haldwani News- हल्द्वानी में जिस बात का डर था फिर से वही होने लगा है सरकार और प्रशासन द्वारा दी गई ढिलाई का लोग बिना नियमों का पालन कर धज्जियां उड़ा रहे थे लिहाजा अब फिर से पॉजिटिव मामले आने लगे हैं गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने रेंडम सैंपल इन करवाई जिसमें 209 लोगों की रेंडम सेंपलिंग की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके शॉपिंग मॉल और बाजार में भीड़ को देखते हुए रेंडम सैंपल इन की जा रही है आज की गई सैंपलिंग में 209 लोगों की जांच में विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने आए पांच लोग पॉजिटिव पाए गए जिनको होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है इसके अलावा आज दो माइक्रो कंटेंटमेंट जोन भी बनाए गए हैं।
प्रशासन ने चौधरी कॉलोनी बरेली रोड हल्द्वानी और शीश महल हल्द्वानी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है अब तक हल्द्वानी शहर में कुल 176 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे जिनमें 174 समाप्त हो चुके थे आज फिर से 2 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि लोग ढिलाई मिलने पर खुलेआम लापरवाही बरत रहे हैं लिहाजा एक बार फिर से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है यही वजह है कि प्रशासन ने दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन शहर में बना दिए हैं और कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील भी लगातार प्रशासन द्वारा लोगों से की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश 
