हल्द्वानी– हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव आने से पहले ही छात्रों ने अराजकता के बल पर इसे राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया है जिसमें आज दो गुटों में जमकर मारपीट हुई जहां एक गुट ने कोतवाली में जाकर धरना प्रदर्शन किया। हम आपको बता दे कि आज राजकीय एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ के प्रत्याशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी का आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी सूरज सिंह रमोला के समर्थकों ने हमारी समर्थक छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की ।
विद्यालय द्वारा बताया गया था कि विद्यालय में किसी भी प्रकार का कोई बैनर या पोस्ट नहीं लगाया जाएगा, लेकिन उसके बावजूद भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के द्वारा पोस्टर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा था, जो की बिल्कुल गलत तरीके से है। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किसी छात्र के द्वारा कोई भी मारपीट नहीं की गई, संजय जोशी के समर्थन के द्वारा हमारे एक छात्रा के साथ मारपीट गई जिसकी सर में काफी छोट आयी है। इसी के विरोध में आज हम कोतवाली में आकर धरने पर बैठ गए है। वहीं प्राचार्य का कहना है आज की हरकत को देखते हुए कॉलेज प्रशासन में निर्णय लिया है कि कल से कॉलेज के अंदर किसी भी छात्र को बिना आई कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। और जो असामाजिक तत्व है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। और बिना आई कार्ड के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वही आज कोतवाली हल्द्वानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमका हंगामा काटा और हल्द्वानी कोतवाली का घेराव भी कर धरना प्रदर्शन किया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
