आज़ादी के समय से सड़क और पुल के लिए संघर्ष, अब भूख हड़ताल पर बैठे विजयपुर के ग्रामीण
हल्द्वानी। सड़क और पुल की मांग को लेकर विजयपुर गांव के ग्रामीणों का संघर्ष दशकों पुराना है। ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के समय से ही गांव को सड़क और पुल से जोड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों के अनुसार कई वर्षों से सरकार और प्रशासन के सामने मांग उठाई जाती रही, लेकिन हर बार केवल आश्वासन और वादे ही मिले। मांग पूरी न होने से नाराज़ ग्रामीणों ने अब आंदोलन तेज करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
सोमवार को महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत सैकड़ों ग्रामीण हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बरसात के दौरान नदी उफान पर आने से गांव का संपर्क कट जाता है और लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है।
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें वर्षों से केवल झूठे वादे मिले हैं। अब वे अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। ग्रामीणों का कहना है, नदी में बहकर मरने से अच्छा है कि हम अपनी मांगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठें।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सड़क और पुल निर्माण की मांग पूरी करने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 

