- SSP NAINITAL ने बदला पुलिस की होली मिलन का तरीका
- इस बार जवान नहीं बल्कि कप्तान खुद पहुंचे ड्यूटी पॉइंट में खड़े जवानों के पास
- लंच पैकेट, रंग, मिठाई के साथ किया हौसला अफजाई, मनाई होली
Haldwani - प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पर शहर सहित जनपद भर में पुलिस तैनात की गई थी। *शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।*
*एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे* पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर और उन्हें लंच पैकेट, पकवान के साथ मिठाई से मुंह मीठा कराया।
*अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिली।* सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई।
*एसएसपी ने जवानों को रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर, गले लगाकर सभी का मनोबल बढ़ाया।*
उन्होंने भीमताल तिराहा, कोल्टेक्स, नरीमन तिराहा, खेड़ा, बनभूलपुरा, मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, मुखानी चौराहा, सेंटर हॉस्पिटल, ऊंचापुल, कठघरिया, लामाचौड़, आम्रपाली इत्यादि ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी महिला एवम अन्यपुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया।
सभी *कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसएसपी नैनीताल को बधाई दी।*
इस दौरान *श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी*, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री प्रमोद पाठक पीआरओ समेत संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।ADVERTISEMENTS


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
